कड़ी जांच से गुजरे नीट परीक्षार्थी, 2530 ने दी परीक्षा

खरगोन। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा आयोजित की जाने वाली देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट) रविवार को शहर के 8 केंद्रों पर आयोजित की गई। सुबह 11 बजे से परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया गया। दोपहर 1:30 बजे एग्जाम सेंटर्स पर प्रवेश बंद कर दिया गया। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे था लेकिन परीक्षा से पहले परीक्षार्थियों को कड़ी जांच से गुजरना पड़ा।

परीक्षा की नोडल अधिकारी से मिली जानकारी अनुसार परीक्षा बिना किसी गड़बड़ी के परीक्षा समाप्त हुई। परीक्षा के लिए 8 सेंटर बनाए गए थे, जहां 2530 प्रतिभागियों की बैठक व्यवस्था की गई थी। पीजी कॉलेज में 300, देवी अहिल्या उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 और क्रमांक 2 में 400-400, पॉलिटेक्निक कॉलेज 240, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में 350, कन्या शिक्षा परिसर में 300, केंद्रिय विद्यालय में 300 और एकलव्य मॉडल विद्यालय में 240 परीक्षार्थियों की बैठक व्यवस्था की गई थी। किसी भी सेंटर पर कोई गड़बड़ी का मामला सामने नहीं आया। परीक्षा केन्द्र पर प्रत्येक परीक्षार्थी की जांच के बाद प्रवेश दिया गया।

Next Post

बाइक सवार को कार ने पीछे से मारी टक्कर,गंभीर चोटें आईं

Sun May 4 , 2025
सागर। गोपालगंज थाना क्षेत्र के संजय ड्राइव पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मोटरसाइकिल सवार मो. सगीर (50 वर्ष) को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सगीर के सिर, दोनों घुटनों, दोनों हाथ, कंधे और सीने में गंभीर चोटें आईं। हादसा तब हुआ जब […]

You May Like