
रीवा। प्रदेश के साथ-साथ रीवा और मऊगंज जिले में इस समय आसमान से आग बरस रही है. भीषण गर्मी के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त है. तेज धूप और गर्म हवाओ के बीच तापमान 44 डिग्री पहुंच गया है.
एक दिन बाद नौतपा लगेगा और तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है. शनिवार को 15 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रही. हालत यह थी कि दोपहर सडक़ो पर सन्नाटा रहा. जिन सडक़ो में दोपहर जाम लगता था वह सडक़े सूनी नजर आई. दरअसल भीषण गर्मी के कारण लोग घरो से बाहर नही निकल रहे है और शाम 6 बजे के बाद बाजार में भीड़ दिखाई देती है. इस समय तेज धूप में बाहर निकलना बेहद नुकसान दायक साबित हो सकता है. लू और गर्मी से बचने के लिये लोग दोपहर को नही निकलते है. दिन के साथ-साथ रात के न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नही आया है. 26.2 डिग्री रात का न्यूनतम तापमान रहा, रात और दिन बराबर गर्मी पड़ रही है हर कोई गर्मी से बेहाल है. 25 मई से नौतपा की शुरूआत होगी और इस बार नौतपा में बूंदाबांदी की संभावना है. देखना यह है कि नौतपा में भीषण गर्मी पड़ती है या बूंदाबांदी के बीच नौतपा की विदाई होगी.
