दक्षिणी पेरू में सड़क दुर्घटना में 10 की मौत 37 घायल

दक्षिणी पेरू में सड़क दुर्घटना में 10 की मौत 37 घायल

लीमा, 12 अगस्त (वार्ता) दक्षिणी पेरू में पुनो क्षेत्र के सैंडिया प्रांत में लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर जाने से कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई और 37 अन्य घायल हो गये।

स्थानीय पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। दुर्घटना के समय बस जूलियाका शहर से सैन पेड्रो डी पुतिना पुन्को जिले जा रही थी। पुलिस के मुताबिक बर रविवार रातइनामबारी नदी में गिर गयी।

स्थानीय पुलिस ने वाहन में फंसे 37 यात्रियों को बचाया और उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भर्ती कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Next Post

मुंबई से दो नयी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें शुरू करेगी इंडिगो

Tue Aug 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 अगस्त (वार्ता) देश की सबसे बड़ी विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने सितंबर में मध्य एशियाई देशों के लिए मुंबई से दो नयी उड़ानें शुरू करने की घोषणा की है। एयरलाइंस ने मंगलवार को बताया कि वह 01 सितंबर से उज्बेकिस्तान की राजधानी ताशकंद और 02 सितंबर से […]

You May Like