
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज शाम मानस भवन में आयोजित तुलसी जयंती समारोह में शिरकत की। कार्यक्रम में उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास की रचनाओं और सामाजिक चेतना में उनके योगदान का स्मरण करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि तुलसीदास जी की रामचरितमानस आज भी जन-जन का मार्गदर्शन करती है और सामाजिक समरसता का संदेश देती है। समारोह में विद्वानों, संतों और साहित्यकारों ने भी तुलसीदास के जीवन और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
