80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वालों को 10 हजार देंगे विधायक

सिंगरौली : शाउमा विद्यालय गड़हरा में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में शासन की योजना के तहत छात्राओं को साइकिलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में देवसर विधायक राजेंद्र मेश्राम एवं डीईओ कविता त्रिपाठी ने छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उन्हें नियमित रूप से विद्यालय आने और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य सुब्बालाल विश्वकर्मा ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक राजेंद्र मेश्राम ने घोषणा की कि विद्यालय की कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र-छात्रा को 10 हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही सफलता की सबसे मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को नीट, आईआईटी, यूपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी लक्ष्य बनाकर करनी चाहिए।

वहीं डीईओ कविता त्रिपाठी ने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन और मेहनत को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने विशेष रूप से छात्राओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में भागीदारी बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। साइकिल वितरण के बाद विधायक, डीईओ एवं प्राचार्य ने विद्यालय परिसर में वृक्षारोपण भी किया। इस दौरान गड़हरा विद्यालय को भविष्य में मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में शिक्षकगण, जनप्रतिनिधि, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

Next Post

री-नीट यूजी 2026 में जयपुर के उपलक्ष्य गोयल ने हासिल की ऑल इंडिया रैंक-3, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को बताया सफलता का मंत्र

Fri Jul 17 , 2026
जयपुर, री-नीट यूजी 2026 के घोषित परिणामों में राजस्थान और विशेषकर जयपुर के छात्रों ने अपनी मेधा का परचम लहराया है। जयपुर के उपलक्ष्य गोयल ने 720 में से 711 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया रैंक-3 हासिल की है। उपलक्ष्य ने अपनी इस ऐतिहासिक सफलता का श्रेय अपने अनुशासित दिनचर्या, शिक्षकों […]

You May Like