2.70 लाख का विवाद: कोर्ट मुंशी पर हमला

जबलपुर: गोरखपुर थाना अंतर्गत लक्ष्मी कॉलोनी हाथीताल में बुजुर्ग कोर्ट मुंशी को बीच सडक़ पर घेरकर लोहे की रॉड और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा गया । वारदात जमीन की रजिस्ट्री के बकाया 2 लाख 70 हजार रुपये मांगने पर हुई। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी कॉलोनी हाथीताल निवासी नंदू कोल 71 वर्ष कोर्ट में मुंशी का काम करते हैं। करीब 3 साल पहले उनकी पत्नी कलाबती कोल के नाम की एक जमीन की रजिस्ट्री दीपक रैकवार ने अजय कोल के नाम पर करवाई थी। इस सौदे के 2,70,000 रुपये आरोपियों ने लंबे समय से दबाकर रखे थे और बुजुर्ग को पैसे नहीं दे रहे थे।

जब वह कॉलोनी में कमल चौरसिया के घर के पास से गुजर रहे थे, तभी आरोपी अजय कोल और दीपक रैकवार ने उन्हें रोक लिया। पीडि़त ने जब अपने बाकी पैसों की बात की, तो दोनों आरोपी भडक़ गए। दीपक रैकवार ने पास में रखी लोहे की छोटी रॉड उठा ली और बुजुर्ग पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। लोहे की रॉड के हमले से बुजुर्ग को गंभीर चोटें आ गई । इसी दौरान दूसरे अजय कोल ने बुजुर्ग को जमीन पर गिरा दिया और छाती व पसली पर लात-घूंसों की बरसात कर दी। जाते-जाते दोनों आरोपियों ने उन्हें जान से खत्म करने की धमकी भी दी। बुजुर्ग की चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी कलाबती कोल, बेटी रोशनी और पड़ोस में रहने वाले आशाराम कोल सहित मोहल्ले के अन्य लोग तुरंत मौके पर दौड़े। भीड़ को इकट्ठा होते देख दोनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

Next Post

नवीन बस स्टैण्ड का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Mon Oct 5 , 2026
सीधी: कलेक्टर विकास मिश्रा ने नवीन बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों एवं आम नागरिकों की सुविधा फुटकर व्यापारियों के व्यवस्थित पुनर्वास तथा आपातकालीन सेवाओं की जानकारी को सुगम बनाने के संबंध में नगर पालिका परिषद को आवश्यक निर्देश दिए। […]

You May Like