शनिचरा जाने के लिए चलेंगी दो जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों की सुविधा के होंगे इंतजाम

ग्वालियर: शनिश्चरा में 9 से 11 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले शनिश्चरी अमावस्या मेले को लेकर उत्तर मध्य रेलवे ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। मेले में लगभग दस हजार श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए रेल प्रशासन ने कई विशेष कदम उठाए हैं। मेले के दौरान ग्वालियर-भिंड मार्ग पर दो अतिरिक्त मेला स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। साथ ही यात्रियों की भीड़ नियंत्रण के लिए जरूरत पड़ने पर नियमित ट्रेनों के फेरे व कोच बढ़ाए जाएंगे और ग्वालियर में एक अतिरिक्त रैक स्टैंडबाय पर रखा जाएगा।
स्टेशन पर रहेंगी ये विशेष सुविधाएं
मेला अधिकारी व स्टाफ: सहायक वाणिज्य प्रबंधक, ग्वालियर को मेला अधिकारी नियुक्त किया गया है। अतिरिक्त बुकिंग कर्मचारियों की तैनाती के साथ यूटीएस से टिकट बांटे जाएंगे।
सुरक्षा व स्वास्थ्य: आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात रहेंगे। आपात स्थिति के लिए शनिश्चरा स्टेशन पर दो डाक्टर, प्राथमिक उपचार सामग्री और एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

Next Post

खाखन पुलिया पर काम,मंजिल अभी दूर

Tue Sep 29 , 2026
सिंगरौली : जैसे-जैसे बारिश थम रही है, नेशनल हाईवे-39 के कार्य में थोड़ी-बहुत गति दिखने लगी है। खाखन नदी पर निर्माणाधीन पुलिया का कार्य भी गति पकड़ रही है। हालांकि अभी यह कह पाना मुश्किल है कि कितने साल में सीधी-सिंगरौली मार्ग बन कर पूर्ण होगी।गौरतलब है कि सीधी-सिंगरौली नेशनल […]

You May Like