मंधाना ने अपने एकदिवसीय करियर का 10वां शतक जड़ा

राजकोट 15 जनवरी (वार्ता) भारतीय महिला टीम की कप्तान स्मृति मंधाना ने बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय करियर का 10वां शतक जड़ा।

आज यहां आयरलैंड की महिला टीम के खिलाफ मंधाना ने मात्र 70 गेंदों में अपना 10वां एकदिवसीय शतक पूरा किया। यह किसी भी भारतीय महिला खिलाड़ी के द्वारा लगाया गया अब तक का सबसे तेज शतक है।

मंधाना ने सात एकदिवसीय मुकाबलों में दो शतक और तीन अर्धशतक लगाये है। मंधाना ने आज 80 गेंदों में 12 चौके और सात छक्के लगाते हुए (135) रनों की शतकीय पारी खेली। 27वें ओवर में उन्हें ऑर्ला प्रेंडरगस्ट ने आउट किया।

मंधाना ने प्रतिका रावल के साथ पहले विकेट के लिए रिकार्ड 233 रनों की साझेदारी की।

Next Post

रानी कमलापति से बनारस तक महाकुंभ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन सेवा 16 जनवरी से

Wed Jan 15 , 2025
भोपाल, 15 जनवरी (वार्ता) रेलवे ने मध्यप्रदेश के रानी कमलापति से उत्तरप्रदेश के बनारस तक 16 जनवरी से महाकुंभ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पश्चिम मध्य रेलवे (पमरे) के भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि रेल प्रशासन द्वारा महाकुंभ में श्रद्धालुओं की मांग और आस्था […]

You May Like