नाइजीरिया के स्कूल छात्रावास में आग लगने से 17 स्कूली बच्चों की मौत

अबुजा (वार्ता) नाइजीरिया के पश्चिमोत्तर प्रांत ज़म्फारा में एक छात्रावास में आग लगने से कम से कम 17 स्कूली बच्चों की मौत हो गयी।

एक स्थानीय अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कौरा-नमोदा इलाके में स्थित एक धार्मिक अध्ययन केंद्र मकरांता मल्लम गली में मंगलवार की देर रात आग लग गयी। कथित तौर पर स्कूल परिसर में रखी लकड़ियों के ढेर के कारण लगी थी, जिसे किसी अज्ञात व्यक्ति ने गलती से जला दिया। घटना के समय करीब 100 छात्र वहां थे।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग तीन घंटे से अधिक समय तक लगी रही और स्थानीय स्कूल अधिकारियों ने पहले माना कि सभी छात्रों को निकाल लिया गया है, हालांकि आग बुझने के बाद पता चला कि सभी छात्रों को नहीं निकाला जा सका था।

घटना की जांच जारी है।

Next Post

यूएई की मध्यस्थता में रूस, यूक्रेन के बीच 300 कैदियों की अदला-बदली हुई

Thu Feb 6 , 2025
अबू धाबी, 06 फरवरी (वार्ता) संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने बुधवार को रूस और यूक्रेन के बीच अपनी नवीनतम मध्यस्थता प्रयासों की सफलता की घोषणा करते हुए कहा कि उसकी मध्यस्थतामें 300 युद्ध कैदियों की अदला-बदली हुई। यूएई के विदेश मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, इस अदला-बदली में यूक्रेन […]

You May Like