मिलिट्री गैस एजेंसी का वाहन जब्त, सिलेंडर से चोरी हो रही थी गैस; कलेक्ट्रेट के सामने धराया

भोपाल। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है. आए दिन किसी ना किसी एजेंसी को सप्लाई वाले गैस सिलेंडर से भरे वाहन जब्त हो रहे हैं. इसी क्रम में बुधवार को जिला आपूर्ति नियंत्रक दल ने एक वाहन जब्त करने में सफलता हासिल की है. यह वाहन मिलेट्री गैस एजेंसी का बताया गया है. वाहन में 18 गैस सिलेंडर पाए गए हैं, जिनका कोई बिल नहीं था. वहीं 9 सिलेंडर में 2 से 3 किलो गैस कम पाई गई. इस मामले की जानकारी नापतौल विभाग को भी दी गई. नापतौल विभाग के अमले ने भी मौके पर पहुंचकर सिलेंडर की जांच की. खाद्य आपूर्ति दल ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज वाहन सहित 9 सिलेंडर जब्त किए है. वहीं नाप तौल विभाग ने भी कम गैस मिलने को लेकर प्रकरण तैयार किया है और बाकी 9 सिलेंडर जब्त किए है. वाहन को जब्त कर कलेक्ट्रेट परिसर में रखवा दिया गया है.

मिलट्री वाहन का शहर में आने पर हुई शंका

खाद्य आपूर्ति नियंत्रक चंद्रभान सिंह जादौन के अनुसार कलेक्ट्रेट के सामने से वाहन क्रमांक एमपी 04 जीबी 4770 गुजर रहा था. जिसमें रसोई गैस सिलेंडर भरे हुए थे. उसमें मिलंट्री गैस एजेंसी का पास लगा हुआ था. सामान्य क्षेत्र में मिलट्री का वाहन देखकर खाद्य आपूर्ति अमले को शंका हुई. अधिकारियों ने वाहन रूकवा कर ड्राइवर से पूछताछ की. इस दौरान ड्राइवर ने एसी को लेकर आने की बात कही. संदेह होने पर खाद्य आपूर्ति के अमले ने बिल की मांग की। जिस पर ड्राइवर संतोष जनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया.

इनका कहना है.

जब्त किए गए वाहन की जानकारी सेना को भी दी गई. सेना के मेजर मौके पर पहुंचे और उन्होंने सैन्य स्तर पर भी मामले की जांच करवाने की बात कही है.

संदीप भार्गव, सहायक आपूर्ति अधिकारी

Next Post

259 यूनिट थॉलसेमिया पीड़ितों के लिए हुआ रक्तदान

Wed May 13 , 2026
ग्वालियर। रक्त अर्पण सेवा समिति द्वारा सिंधी धर्मशाला में विश्व थॉलसेमिया दिवस पर 259 लोगों ने रक्तदान किया। 22 थॉलसेमिया पीड़ित बच्चों का चेकअप किया गया एव सभी बच्चों को उपहार दिए गए। थॉलसेमिया माइनर जांच शिविर में 26 लोगो ने टेस्ट करवाया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप […]

You May Like