बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेश भर में निकलेगी जनजातीय गौरव यात्रा, समापन पर शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल और जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह ने शुक्रवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में उत्साहपूर्वक मनाई जाएगी। इस अवसर पर 11 नवंबर से प्रदेश के 24 जिलों की 47 जनजातीय बहुल विधानसभाओं से जनजातीय गौरव यात्राएं निकाली जाएंगी, जिनका समापन 15 नवंबर को जबलपुर और अलीराजपुर में होगा। यात्राओं के दौरान चौपाल, स्वाभिमान सम्मेलन और जनजातीय स्मारकों पर दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम होंगे। खण्डेलवाल ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा ने अल्पायु में समाज को नई दिशा दी। वहीं, मंत्री विजय शाह ने बताया कि समापन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे और विभिन्न क्षेत्रों की जनजातीय प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की वर्ल्ड कप विजेता क्रिकेटर क्रांति गौड़ को एक करोड़ रुपये की सम्मान राशि इसी मंच से दी जाएगी।

 

Next Post

चार आरोपियो से अवैध हथियार बरामद

Fri Nov 7 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा अवैध हथियारों सहित 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना सिविल लाइन को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि आरटीओ रोड मोड़ के पास जंगल में कुछ व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ किसी गंभीर अपराध को अंजाम […]

You May Like

मनोरंजन