
बागली। 6 मई को एमपी बोर्ड के कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट घोषित हुए जिसमें चापड़ा के निजी सेंट जॉन स्कूल मैं अध्यनरत मयूर हेमंत शिवहरे एवं प्रसिद्ध कुणाल चौधरी ने क्रमशः 96 प्रतिशत एवं 94.4% अंक कक्षा दसवीं में लाकर संबंधित संस्था में एवं बागली ब्लॉक में प्रथम एवं द्वितीय स्थान लिया गणित विषय में दोनों प्रतिभागियों ने 100 में से 99 अंक लाकर अपनी काबिलियत का परचम लहराया। केयूर के पिता हेमंत शिवहरे शिक्षक परिवार से आते हैं। वही प्रसिद्ध के पिता बागली न्यायालय में अधिवक्ता है। संकुल प्रभारी पंडित वासुदेव जोशी ने बताया कि पूरे विकासखंड में यह दोनों छात्र-छात्रा प्रथम एवं द्वितीय रहे।
