सर्राफा व्यापारी के घर दिनदहाड़े चोरी, 5 किलो चांदी और 50 हजार नकदी चुराई

नीमच। नगर में एक सर्राफा व्यापारी के घर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात का वीडियो सामने आया है। चोरों ने घर में घुसकर 5 किलो चांदी और 50 ग्राम सोने के आभूषण चोरी लेकर फरार हो गए। इसके अलावा 50 हजार कैश में साथ ले गए। चोरी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। घटना कैंट थाना क्षेत्र की टीचर कॉलोनी में 10 मार्च दोपहर को हुई है। पुलिस ने व्यापारी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

दरअसल, बीते 10 मार्च को सर्राफा व्यापारी सुनील सोनी की पत्नी चंदा सोनी निवासी टीचर कॉलोनी दोपहर 3 बजे घर में ताला लगाकर मंदिर गईं। शाम करीब 6 बजे जब वह घर वापस आईं, तो घर का ताला टूटा हुआ था। कमरे में सारा सामान बिखरा पाया। लॉकर में रखे करीब 5 किलो चांदी और 50 ग्राम सोने के आभूषण गायब थे। चोर 50 हजार रुपए की नकदी भी अपने साथ ले गए।

घटना की सूचना पत्नी चंदा ने तत्काल पति सुनील और बेटे रजनीश को दी। जिसके बात पिता और बेटे ने कैंट थाने में पहुंचकर केस दर्ज करवाया। सीसीटीवी में एक संदिग्ध व्यक्ति वारदात को अंजाम देते हुए कैद हुआ है। पुलि, आरोपी की पता लगाने में जुटी है।

Next Post

अनियंत्रित ट्रैक्टर ने खाट पर बैठे व्यक्ति को कुचला, मौत, ड्राइवर फरार

Thu Mar 13 , 2025
परिजनों ने ट्रैक्टर मालिक के घर के बाहर किया प्रदर्शन नीमच। जिले के कुकड़ेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम साकरिया खेड़ी में एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर घर की दीवार में जा घुसा। हादसे में घर के बाहर खाट पर बैठे मानसिंह बंजारा (50) की मौके पर मौत हो गई। […]

You May Like