
सतना।कलेक्टर सतना डॉ. सतीश कुमार एस ने बुधवार को रामपुर बघेलान क्षेत्र भ्रमण के दौरान खम्हरिया में स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने बच्चो की क्लास में जाकर पठन-पाठन की गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर ने कक्षा में जाकर बच्चों से सवाल भी किये और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस ने रामपुर बघेलान विकासखण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान गौरैया में मत्स्य पालन तालाब और हितग्राहियों से बातचीत की। कलेक्टर ने नगर पंचायत कोटर के निर्माणाधीन पेयजल के विकास कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस अवसर पर एसडीएम आरएन खरे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
