
विदिशा। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के बंटी नगर में एक किसान की बाइक की डिग्गी में रखे 110000 रुपए की चोरी 16 अक्टूबर को हुई थी। किसान द्वारा मामले की शिकायत थाने में की गई पुलिस ने आज चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी गए 110000 जब्त किए जाने की जानकारी दी। बताया गया कि धर्मेंद्र दांगी ने मंडी में अपनी फसल बेची थी ।उसी की राशि उन्होंने अपने गाड़ी की डिग्गी में बैग में भरकर रख दी थी। बटीं नगर चौराहे पर वह कुछ देर के लिए रुके इसी दौरान आरोपों में उनकी डिग्गी से रूपयों से भरा थैला चोरी कर लिया था। टीआई ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए राजगढ़ के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
