मोंथा का असर ऊर्जाधानी में ठंडी हवाओं के साथ बारिश

सिंगरौली। जिले भर में मोंथा का असर देखने को मिल रहा है। मंद-मंद ठण्ड हवाओं के साथ बीते मंगलवार की रात्रि से रिमझिम बारिश का दौर आज दिन बुधवार की दोपहर तक चला, अभी भी मौसम का मिजाज बदला-बदला लग रहा है। इस बारिश ने धान की फसल पर कहर ढाह रहा है।

इधर बता दें कि बंगाल की खाड़ी से उठा चक्रवाती तूफान मोंथा का असर ऊर्जाधानी में देखनेे को मिल रहा है। तकरीबन तीन-चार दिन से सिंगरौली में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं बादल छाये हैं तो कहीं हवां के साथ बारिश का दौर शुरू है। बीते मंगलवार की रात्रि तकरीबन 7 बजे से रूक-रूक कर रिमझिम बारिश हो रही है। वहीं बुधवार की अल सुबह से बारिश का क्रम जारी था। जो दोपहर तक चला। बारिश के बाद मंद-मंद हवाओं ने गुलाबी ठण्डक का एहसास करा रहा है। इस बारिश से धान की फसल पर गहरा प्रभाव पड़ेगा, क्योंकि अधिकांश फसले पक कर तैयार हो गई हैं, कुछ फसल की कटाई चल रही है और कुछ खलिहान में आ गई हैं। ऐसे में किसान पशोपेश में हैं।

Next Post

शिवपुरी से चोरी नवजात शिशु बीना से बरामद, झांसी सागर बस से महिला को पकड़ा

Wed Oct 29 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अस्पताल से एक शिशु को महिला द्वारा चोरी नवजात शिशु को झांसी सागर बस मे सवार महिला से बरामद कर जिला चिकित्सालय सागर मे सुरक्षित रखा गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को सूचना मिली कि शिवपुरी से एक […]

You May Like

Play sound