सागर। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के अस्पताल से एक शिशु को महिला द्वारा चोरी नवजात शिशु को झांसी सागर बस मे सवार महिला से बरामद कर जिला चिकित्सालय सागर मे सुरक्षित रखा गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज बुधवार को सूचना मिली कि शिवपुरी से एक नवजात शिशु चोरी हो गया है । सूचना पर पुलिस ने सक्रियता पूर्वक चेकिंग अभियान तत्काल रूप से प्रारंभ किया गया। शिवपुरी से प्राप्त सीसीटीवी फुटेज एवं संदिग्ध महिला का फोटो सभी थाना क्षेत्रों, चौकियों, नाकों एवं गश्ती दलों को तत्काल उपलब्ध कराया गया।संभावित रूटों का विश्लेषण कर लगभग 300 से 400 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी जिले के विभिन्न चेक प्वाइंट्स पर तैनात किए गए, जिससे कोई संदिग्ध व्यक्ति बिना चेकिंग पार न हो सके।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोकेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पुलिस कंट्रोल रूम सागर में उप निरीक्षक आर.के.एस. चौहान द्वारा
सभी नाका पार्टी, पेट्रोलिंग टीमों एवं गश्ती दलों का केन्द्रीय कमांड एवं मॉनिटरिंग करते हुए,वाट्सऐप ग्रुप एवं वायरलेस माध्यम से लगातार सटीक दिशा-निर्देश उपलब्ध कराए गए।
स्मार्ट सिटी कंट्रोल रूम में एक समर्पित टीम द्वाराशहर एवं मुख्य मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की निरंतर निगरानी की गई।साइबर सेल द्वारालोकेशन, मूवमेंट एवं संभावित रूट का ट्रैक तैयार कर लगातार कंट्रोल रूम को फीडबैक दिया जाता रहा। प्रभावी चेकिंग के परिणामस्वरूप थाना कैंट क्षेत्र अंतर्गत भैंसा नाका पर कैलास प्रसाद उइके, आरक्षक अमन स्वामी एवं राजेन्द्र सिंह द्वाराझांसी से सागर आने वाली एक बस को चेक किया गया। बस में बैठी महिला का चेहरा कंट्रोल रूम में उपलब्ध फोटो से मिलान किया गया,जो सही पाए जाने पर महिला को शिशु सहित सुरक्षित अभिरक्षा में ले लिया गया।
इसके बाद शिशु एवं महिला को पुलिस कंट्रोल रूम सागर लाया गया, जहाँ सेषअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीना डॉ. संजीव उइके एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सागर लोकेश कुमार सिन्हास्वयं महिला पुलिस स्टाफ के साथ जिला अस्पताल सागर पहुँचे।शिशु का तत्काल चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया, जिसमें शिशु संपूर्ण रूप से सुरक्षित पाया गया।वर्तमान में शिशु को जिला अस्पताल के शिशु वार्ड में सुरक्षित रखा गया है।
