कल मनेगा विद्युत पेंशनर्स का दीपावली मिलन

ग्वालियर। मध्य प्रदेश विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के कार्यवाहक अध्यक्ष राजेश शर्मा एवं प्रांतीय प्रचार मंत्री एन आर अतरौलिया ने बताया कि पेंशनर्स एसोसिएशन ग्वालियर के द्वारा दीपावली मिलन समारोह मनाने का निर्णय लिया गया है। उक्त समारोह 30 अक्टूबर को सायं 4:30 बजे से शाखा अध्यक्ष एस के जायसवाल की अध्यक्षता में श्रम कल्याण केंद्र रोशनी घर ग्वालियर पर रखा गया है, समारोह में विगत 5 सितंबर को ग्वालियर में विद्युत मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन के संपन्न रजत जयंती प्रांतीय सम्मेलन को सफल बनाने में विशेष सहयोगी पदाधिकारीयो/सहयोगी सदस्यो का सम्मान कर उन्हें तरंग पत्रिका भी प्रदान की जावेगी। बैठक के पश्चात सहभोज का आयोजन भी संगठन की ओर से रखा गया है। बैठक में पेंशनर्स की समस्याओं एवं उनके निदान हेतु प्रांतीय स्तर पर बनायी गई विद्युत पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति की 25 अक्टूबर को इंदौर में आयोजित बैठक एवं उसके निष्कर्ष की जानकारी एवं उस पर की जाने वाली कार्रवाही के बारे में भी बताया जायेगा, साथ ही नये सदस्यों का परिचय एवं मृतक पेंशनर्स साथियों को भी श्रद्धांजलि भी दी जावेगी। उपस्थिति का अनुरोध करने वालों में एसके जायसवाल, जेपी नामदेव, राजेश शर्मा, बी एल उमराव, शरद आहुजा, ए के शर्मा, एस के शर्मा, एन आर अतरौलिया, एम के चतुर्वेदी, एस एल शाक्य, के एन यादव, मदन गुप्ता शामिल है।

Next Post

सायबर सेल बुरहानपुर ने 6 माह के गुम 11.40 लाख के मोबाइल किए सुपुर्द  

Wed Oct 29 , 2025
बुरहानपुर। पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में जिला सायबर सेल अपराधियों तक पहुंचने में तकनीकी सहायता देने के साथ.साथ गुम मोबाइलों को ट्रेस करने का कार्य भी कर रही है। सायबर सेल ने पिछले 06 माह की अवधि के दौरान गुम हुए करीबन 11,40,000 कीमत के 76 मोबाइलों […]

You May Like