शांति समिति:अखाड़ा खलीफो को हिदायत डीजे नहीं बजा सकेंगे

गोगावा। आगामी मोहर्रम पर्व मनाने को लेकर रविवार को जिला अधिकारियों ने शांति समिति की बैठक आयोजित की। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शकुंतला रूहल, एसडीएम खरगोन जी एस कलेश तहसीलदार सुंदरलाल ठाकुर मौजूद थे बैठक में शकुंतला रुहल ने मुस्लिम समुदाय के लोगो से कहा कि मोहर्रम पर्व को शांति एवम सद्भाव से मनाए सभी अखाड़ा प्रमुखों की जवाबदेही सुनिश्चित रहेगी की जुलूस में किसी भी प्रकार का वाद विवाद उत्पन्न न हो बिना अनुमति जुलूस न निकाले वही डीजे साउंड पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा ताजिए के रूट प्लान को लेकर अधिकारियों ने कहा कि परंपरागत रूप से आते रहे मार्ग ही अधिकृत रहेंगे इसमें नए ताजिये व जुलूस बिना अनुमति शामिल नही होंगे उधर टीआई मंशाराम रोमडे ने दो टूक शब्दों में कहा है कि अखाड़ों में धारदार हथियार व ज्वलनशील पदार्थ पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे पर्व पर अनुशासन का पालन सभी मुस्लिम समुदाय करे अपराधिक मामले में लिप्त किसी भी व्यक्ति द्वारा शहर की फिजा खराब करने की कोशिश की तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी फिर पुलिस भी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटेगी बैठक में गोगावा शाहपुरा अदलपुरा महम्मदपुर से दोनो समुदाय के लोग शामिल हुए थे।

Next Post

बाणसागर नहर में युवक का शव मिला 

Sun Jun 29 , 2025
सीधी। जिले के रामपुर नैकिन थाना के पुलिस चौकी पिपरांव अंतर्गत बाणसागर नहर बघवार के समीप आज रविवार दोपहर उस समय सनसनी फैल गई जब एक अज्ञात युवक का शव तैरता दिखाई दिया। दोपहर करीब 12 बजे बारिश के चलते पानी से उफनाती नहर में शव देखकर वहां से गुजर […]

You May Like