भारत में अवैध रूप से रह रहे बंगलादेश के तीन नागरिकों को कैद की सजा

मुंबई 08 जून (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई की एक स्थानीय अदालत ने भारत में अवैध रूप से रह रहे बंगलादेश के तीन नागरिकों को तीन महीने की कैद की सजा सुनाई है और प्रत्येक पर 500 रुपये के जुर्माना लगाया है।

न्यायालय ने इनकी सजा अवधि पूरी होने के बाद तीनों को भारत से निर्वासित किए जाने का आदेश भी दिया।

पुलिस के अनुसार नौ जनवरी को मलाड ईस्ट में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास एक होटल से एक बंगलादेशी पुरुष को गिरफ्तार किया गया था जबकि सात मार्च को मलाड ईस्ट के कुरार गांव में स्थित ओमकार एसआरए बिल्डिंग के गेट के बाहर दो महिलाओं को पकड़ा गया था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान इनमें से किसी के पास वैध दस्तावेज नहीं पाए गए।

इनकी पहचान शुभम सरदार, मेहरुन सरदार और अल्पना सरदार के रूप में हुई है। ये लोग शहर में छोटे-मोटे काम करते थे।

Next Post

रत्नागिरी में एलपीजी से लदे टैंकर और मिनी बस की टक्कर, आग में झुलसे 22 यात्री

Sun Jun 8 , 2025
मुंबई, 08 जून (वार्ता) महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में रविवार सुबह एक एलपीजी से लदे टैंकर और मिनी बस की टक्कर के बाद आग लगने से कुल 22 यात्री झुलस गये। पुलिस ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए तत्काल रत्नागिरी जिला अस्पताल भेजा गया। कई की हालत गंभीर […]

You May Like