UGC के नए नियमों के विरोध में गुना में सवर्ण समाज का प्रदर्शन 

गुना। उच्च शिक्षा में समानता, सामाजिक समरसता और UGC के नए नियमों पर पुनर्विचार की मांग को लेकर सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में बड़ा आक्रोश प्रदर्शन किया गया। शास्त्री पार्क से शुरू हुई रैली में युवाओं से लेकर बुजुर्गों, महिलाओं, सेवानिवृत्त अधिकारियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया।

प्रदर्शन के दौरान युवाओं के साथ 80 वर्षीय बुजुर्ग ने भी सार्वजनिक रूप से मुंडन कराया। आंदोलनकारियों ने नेताओं की सांकेतिक अर्थी निकालकर अपना विरोध जताया। इसके बाद रैली कलेक्ट्रेट पहुंची, जहां बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया और कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

रैली में “यूजीसी वापस लो”, “याचना नहीं अब रण होगा” और “जाति नहीं गरीबी देखो” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन में सपाक्स की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त IAS अधिकारी वीणा राणेकर भी शामिल हुईं। उन्होंने UGC के नए नियमों को लेकर सवर्ण छात्रों के साथ भेदभाव का आरोप लगाते हुए सरकार से पुनर्विचार की मांग की।

Next Post

तेंदुए की खाल की तस्करी में 3 आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Wed Sep 9 , 2026
सीधी । राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) इकाई भोपाल की टीम द्वारा सीधी शहर में तेंदुए की एक खाल के साथ दो व्यक्तियों को पकड़े जाने के बाद वन विभाग ने मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से शिकार में प्रयुक्त किए जाने […]

You May Like