पटना बाँध का रिसाव बंद होने का दावा

सतना :जिला अंतर्गत विकासखंड मझगवा के ग्राम पटना में जल संसाधन विभाग द्वारा निर्मित पटना बांध के फूटने की खबर ने जब जोर पकड़ तो जलसंसाधन विभाग की टीम ने सक्रिय होकर उसे फिलहाल ठीक हो जाने का दावा किया है.विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बांध में कई दिनों से बहुत कम मात्रा मे रिसाव हो रहा था जिससे बहुत कम मात्रा में ही पानी निकल रहा था बीती रात से रिसाव ज्यादा हो गया था.

जिसकी सूचना बांध की ड्यूटी में लगे कर्मचारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों को दिए जाने के पश्चात जल संसाधन विभाग का पूरा अमला मौके में पहुंच कर तत्काल मरम्मत कार्य प्रारंभ किया गया तथा रिसाव को पूर्ण रूप से बंद कर दिया गया है वर्तमान में किसी भी प्रकार की विषम स्थिति निर्मित होने की संभावना नहीं है तथा बांध पूरी तरह से सुरक्षित है।

Next Post

झारखंड सचिवालय अगले सात दिनों में सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी, केवल 24 अक्टूबर को खुलेगा

Tue Oct 21 , 2025
रांची, 21अक्टूबर (वार्ता) झारखंड सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के चलते अगले सात दिनों में सरकारी कार्यालयों में व्यापक बंद रहेगी। 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा, 23 अक्टूबर को भैया दूज व चित्रगुप्त पूजा की छुट्टियां घोषित हैं। इसी तरह, 25 व 26 अक्टूबर को शनिवार-रविवार की वजह से कार्यालय बंद […]

You May Like