टायर फटने से खाई में गिरी डायल-112, पायलट और आरक्षक घायल

छतरपुर। जिले के किशनगढ़ थाना क्षेत्र में एक बड़ा हादसा उस समय हो गया, जब इवेंट पर जा रही डायल-112 वाहन का टायर अचानक फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन के पायलट नरेश और आरक्षक शक्ति सिंह घायल हो गए।

हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और वाहन में फंसे दोनों घायलों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। एसडीओपी की मौजूदगी में दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना का कारण वाहन का टायर फटना बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

Next Post

कैबिनेट: गेहूं की एमएसपी में बढ़ोतरी, पेंशन विस्तार और बालाघाट में कृषि कैबिनेट का फैसला

Tue Feb 10 , 2026
भोपाल। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में कृषि, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक सुधारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। सरकार ने अगली कृषि कैबिनेट बैठक बालाघाट में आयोजित करने का फैसला किया है, जिससे क्षेत्र के समग्र विकास को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई गई है। बैठक में […]

You May Like