अनुशासनहीनता के आरोप में शिवपुरी के 8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी

शिवपुरी: शिवपुरी जिले के कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहित अग्रवाल और नरवर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आपस में संगठन विस्तार को लेकर काफी विवाद चल रहा हैं। वहीं मोहित अग्रवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से लगभग 8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किए, जिसके बाद जिले की कांग्रेस की राजनीति गरमा गई है। इस कार्रवाई से नाराज वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अब मीडिया के जरिए जिलाध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

जिलाध्यक्ष मोहित अग्रवाल ने अनुशासनहीनता और पार्टी विरोधी गतिविधियों का हवाला देते हुए 8 कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए। हैरान करने वाली बात यह रही कि ये नोटिस सीधे संबंधित व्यक्ति को मिलने के बजाय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गए, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।नोटिस के जवाब में पूर्व कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नरवर कल्लूराम कुशवाह और वरिष्ठ नेता सुशील तिवारी ने एक वीडियो बयान जारी किया है।

मीडिया से रूबरू होते हुए इन नेताओं ने मोहित अग्रवाल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। कल्लू राम कुशवाह ने अपने बयान में कहा कि जिस तरह से नोटिस जारी किए गए हैं, वह पार्टी की गरिमा के खिलाफ है। वहीं सुशील तिवारी ने भी जिलाध्यक्ष के इस कदम को तानाशाही करार देते हुए वीडियो के माध्यम से अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

Next Post

नुक्कड़ नाटकों से सजी लोकतंत्र की पाठशाला

Sat Jan 17 , 2026
जबलपुर: श्रीराम ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूट का परिसर शुक्रवार को उस समय लोकतंत्र के रंगों से सराबोर नजर आया, जब चारों ओर ढोलक की थाप, संवादों की गूंज और तालियों की गड़गड़ाहट के बीच जिला स्तरीय नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मंच नहीं था, पर संदेश बुलंद था—हर नाम, हर […]

You May Like