शौर्य यात्रा शिवपुरी पहुंची, शहीदों को श्रद्धांजलि दी, मानस भवन से रैली निकली

शिवपुरी: बिहार के छपरा से 12 अप्रैल 2024 को शुरू हुई रेजांगला शौर्य यात्रा आज सुबह शिवपुरी पहुंची। यह यात्रा 1962 के भारत-चीन युद्ध में रेजांगला में शहीद हुए वीर यादव सैनिकों की याद में निकाली गई है। अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा की ओर से आयोजित इस यात्रा का शिवपुरी में स्वागत किया गया। शहीद सैनिकों की पवित्र मिट्टी से भरा कलश शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए राधा कृष्ण मंदिर तक पहुंचा। मानस भवन से निकली विशाल रैली में लोगों ने अहीर रेजिमेंट की मांग को लेकर नारे लगाए।
महासभा के जिलाध्यक्ष नरहरि प्रसाद यादव, महिला जिलाध्यक्ष नेहा यादव और युवा जिलाध्यक्ष अमित यादव समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेशाध्यक्ष जगदीश यादव, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष बलवीर सिंह यादव और प्रदेश प्रधान महासचिव वीरेन्द्र सिंह यादव के मार्गदर्शन में कार्यक्रम आयोजित किया गया।शिवपुरी के बाद यह यात्रा करैरा, पिछोर और खनियाधाना होते हुए चंदेरी की ओर जाएगी। यात्रा का समापन 18 नवंबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर किया जाएगा। शहीदों को श्रद्धांजलि देने के साथ भारतीय सेना में अहीर रेजिमेंट के गठन की मांग की जा रही है।

Next Post

डब्ल्यूडब्ल्यूएफ चैम्पियन और अभिनेता सौरभ गुर्जर भिंड आए

Sun Sep 21 , 2025
भिंड: भिंड जिले के दबोह कस्बे में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ चैम्पियन और अभिनेता सौरभ गुर्जर पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों और गुर्जर समाज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समाज के वरिष्ठों से परिचय के दौरान उनका सम्मान भी किया गया। सौरभ गुर्जर अंबाह गांव स्थित रणकौशला देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता […]

You May Like