हेमंत कटारे का आरोप : भिंड कलेक्टर की अपराधियों से मिलीभगत, खदानों पर की जा रही कार्रवाई भी साजिश का हिस्सा

भिंड:मध्यप्रदेश विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष हेमंत कटारे सोमवार रात्रि भिंड में मीडिया रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने भिंड कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव पर गंभीर आरोप लगाए। कटारे ने कहा कि कलेक्टर की जिम्मेदारी कानून-व्यवस्था सुधारने की होती है, लेकिन वे अपराधियों के साथ देखे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कलेक्टर निजी वाहनों से खदानों पर छापे मारते हैं और अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों के साथ संबंध रखते हैं।

हेमंत कटारे ने कहा कि भिंड कलेक्टर सुभाष बाबा नामक व्यक्ति के इशारों पर काम कर रहे हैं। कटारे ने दावा किया कि कलेक्टर इस अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति के साथ घूमते हैं और उसी के निर्देशों पर कार्रवाई करते हैं। उन्होंने कहा कि खदानों पर की जा रही माइनिंग कार्रवाई भी इसी साजिश का हिस्सा है।कटारे ने यह भी आरोप लगाया कि भिंड की खदानों की नीलामी न कराकर कलेक्टर दतिया की रेत कंपनी को फायदा पहुंचा रहे हैं। इस संबंध में उनके पास पुख्ता सबूत हैं, जिन्हें वे विधानसभा सत्र में पेश करेंगे।

नेशनल हाईवे 719 की बदहाली पर भाजपा को घेरा कटारे ने भिंड जिले के नेशनल हाईवे 719 पर लगातार हो रहे हादसों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इस हाईवे पर हर साल सैकड़ों लोगों की जान जा रही है, लेकिन समस्या का कोई समाधान नहीं किया जा रहा। उन्होंने सांसद संध्या राय पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ केंद्रीय नेताओं के साथ फोटो खिंचवाने में व्यस्त हैं, जबकि भिंड के लोगों की परेशानियों पर ध्यान नहीं दे रही हैं।कटारे ने कहा कि वे इन दोनों मामलों को विधानसभा सत्र में जोर-शोर से उठाएंगे और सरकार से जवाब मांगेंगे। प्रेसवार्ता के दौरान गोहद विधायक केशव देसाई और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष मितेंद्र दर्शन सिंह भी मौजूद रहे।

Next Post

स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहे दवाइयां, डॉक्टर समय पर पहुंचे अस्पताल

Tue Feb 11 , 2025
कमिश्नर में लोक स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा के कार्यों की समीक्षा की शहडोल: कमिश्नर शहडोल संभाग सुरभि गुप्ता ने कमिश्नर कार्यालय के अमरकंटक कक्ष में संभाग स्तरीय लोक स्वास्थ एवं चिकित्सा शिक्षा के कार्यों की समीक्षा की। कमिश्नर ने बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए की […]

You May Like