डब्ल्यूडब्ल्यूएफ चैम्पियन और अभिनेता सौरभ गुर्जर भिंड आए

भिंड: भिंड जिले के दबोह कस्बे में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ चैम्पियन और अभिनेता सौरभ गुर्जर पहुंचे। यहां स्थानीय लोगों और गुर्जर समाज ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। समाज के वरिष्ठों से परिचय के दौरान उनका सम्मान भी किया गया। सौरभ गुर्जर अंबाह गांव स्थित रणकौशला देवी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने माता के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके बाद रात में वे रावतपुरा सरकार धाम पहुंचे।

यहां संत रविशंकर महाराज से उनकी मुलाकात हुई। दोनों के बीच अध्यात्म, जीवन शैली, पर्यावरण और विदेशी संस्कृति जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। संत ने उन्हें आशीर्वाद दिया। गुर्जर ने धाम परिसर में रात्रि विश्राम भी किया। यात्रा के दौरान सौरभ गुर्जर की मुलाकात लहार विधायक अंबरीश शर्मा के भाई बंटू शर्मा से भी हुई। यहां भिंड और लहार क्षेत्र के विकास को लेकर दोनों के बीच चर्चा हुई।

Next Post

नपा भंग करने की मांग, कांग्रेसी करेंगे सीएम से मुलाकात

Sun Sep 21 , 2025
विदिशा: शहर की सियासत में कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है. नगर पालिका परिषद में भाजपा पार्षदों के आपसी विवाद और विकास कार्यों के ठप होने के बीच कांग्रेस नेताओं ने प्रेसवार्ता कर परिषद पर गंभीर आरोप लगाए. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि नगर पालिका में रिश्तेदारों और चहेतों की […]

You May Like

मनोरंजन