सतना:राहुल-प्रियंका गांधी सहित इंडिया गठबंधन के सांसदों पर दिल्ली में हुए लाठीचार्ज एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े को लेकर जिला कांग्रेश ने हाथ में काली पट्टी बाँधकर कर गुरुवार को सेमरिया चौक में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर विरोध प्रदर्शन किया.अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के देशव्यापी आह्वान पर सतना जिला कांग्रेस कमेटी (ग्रामीण एवं शहर) के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को राहुल- प्रियंका सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं के ख़िलाफ़ पुलिस द्वारा किए गए लाठी चार्ज के विरोध में सतना विधायक व ग्रामीण जिलाध्यक्ष सिद्धार्थ कुशवाहा एवं शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के व्यस्ततम सेमरिया चौक स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के नीचे बैठकर विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले कपड़े पहन कर बाहों में काली पट्टी बांधकर काला दिवस मनाया.
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा की देश में अघोषित आपातकाल जैसे हालात हैं. संसद के भीतर और बाहर विपक्ष की आवाज को लाठियों के दम पर दबाया जा रहा है. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के साथ हुआ दुर्व्यवहार लोकतांत्रिक इतिहास पर काला धब्बा है. शहर अध्यक्ष आरिफ इकबाल सिद्दीकी ने कहा की चुनाव आयोग जैसी स्वायत्त संस्थाएं सरकार की कठपुतली बन चुकी हैं. शीर्ष नेताओं और सांसदों पर लाठीचार्ज दिखाता है कि सत्ताधारी दल विपक्ष से डर चुका है. जब तक संविधान और लोकतंत्र की गरिमा बहाल नहीं हो जाती हमारा आंदोलन जारी रहेगा. कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सेमरिया चौराहे से सिविल लाइन चौराहे स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक पदयात्रा निकाली, जहां प्रदर्शन का समापन हुआ. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के तत्काल इस्तीफे की मांग की.
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राम लखन सिंह, मकसूद अहमद, राजेंद्र मिश्रा, अजीत सिंह, रावेंद्र सिंह, भागवत सिंह तिवारी, गीता सिंह, वंदना बागरी, रितेश त्रिपाठी, उर्मिला त्रिपाठी, हेमलता सिंह, डोली चौरसिया, साधना कपूर, प्रियंका वर्मा, संजीव अग्रवाल, रमेश द्विवेदी, साबिर खान, अंकित गुप्ता, राहुल सोनी, के.के. कुशवाहा, अमित अवस्थी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे
