आरएसएस महिलाओं को मानता है पुरुषों की संपत्ति : राहुल

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर करारा हमला करते हुए कहा है कि यह संगठन महिला विरोधी है और इसकी विचारधारा है कि महिलाएं पुरुषों की संपत्ति है।
उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को संविधान और महिला विरोधी करार दिया।
श्री गांधी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “आरएसएस पुरुषों का ऐसा संगठन है, जो संविधान-विरोधी विचारधारा में विश्वास करता है और महिलाओं को पुरुषों की संपत्ति मानता है।”
उन्होंने कहा, “मैं शिव-शक्ति में विश्वास करता हूं। इसीलिए उनके खिलाफ संघर्ष करने में मुझे इतनी खुशी मिलती है।”
उन्होंने कहा कि सबसे खूबसूरत बात यह है कि आरएसएस की “अपनी कही जाने वाली कई महिलाएं” भी उनके साथ खड़ी हैं।

.....

Next Post

नवभारत-सेंट्रल क्रॉनिकल कार्यालय में विधि-विधान से हुआ दशहरा पूजन

Tue Oct 20 , 2026
भोपाल। विजयादशमी के पावन अवसर पर एमपी नगर जोन-1 स्थित नवभारत कार्यालय में विधि-विधान के साथ दशहरा पूजन किया गया। इस अवसर पर नवभारत के प्रबंध संचालक श्री सुमीत जी माहेश्वरी और नवभारत डिजिटल के डायरेक्टर श्री यशोवर्धन जी माहेश्वरी सहित नवभारत और सेंट्रल क्रॉनिकल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। पूजन […]

You May Like