जबलपुर: मझगवां में पत्नी और दुधमुंही बच्ची को कमरे से बाहरकर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस के मुताबिक राकेश कोल 50 वर्ष निवासी टिकुरहाई मोहल्ला मझगवां ने सूचना दी कि उसके बेटे अमन कोल 26 वर्ष की शादी हो चुकी है जिसकी तीन साल की बेटी है।
बीती रात लगभग 9 बजे खाना खाकर सो गये थे बेटा अमन कोल घर में नही था, रात लगभग 12 बजे बहू रितु की चिल्लाने की आवाज आने पर जाकर देखा तो अमन सब को चिल्लाते हुये बहू रितु व बच्ची को घर के बाहर कर घर के दरवाजा अंदर से बंद कर लिया, हम लोगों ने दरवाजे खुलवाने का प्रयास किया, अमन ने दरवाजा नहीं खोले फिर दरवाजे खोलकर देखे तो बेटे अमन कोल ने गमछा से फांसी लगा लिया जिससे उसकी मौत हो गई थी।
