
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत चंद्र नगर में चरित्र संदेह पर पत्नी ने पति पर हंसिया से वार कर दिया। पुलिस ने बताया कि विपिन यादव 45 वर्ष निवासी चंद्र नगर माढोताल ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि वह प्रापर्टी का काम करता है। पत्नि उसके चरित्र पर संदेह करती है उससे बोली तुम घर से जाओ। पत्नि ने गालीगलौज करते हुये हंसिया से हमला कर सिर, कान, चेहरे व हाथ में चोटे पहुंचा दी।
