तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो घायल,आक्रोशित लोगों ने वाहन में की तोड़फोड़

भोपाल। कोहेफिजा थाना क्षेत्र स्थित हमीदिया अस्पताल परिसर में आज एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो लोग घायल हो गए. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ कर उसे पलट दिया.

पुलिस सूत्रों के अनुसार अस्पताल परिसर में तेज गति से आ रही कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार गीता सेन (44) निवासी पिपलानी और जावेद नामक युवक घायल हो गए. दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई. कार चालक की कथित लापरवाही से नाराज लोगों ने वाहन के शीशे तोड़ दिए और बाद में कार को पलट दिया.

सूचना मिलने पर कोहेफिजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों और कार चालक की भूमिका की जांच की जा रही है. घायलों का उपचार जारी है.

Next Post

खिमला प्लांट में ऊंचाई से गिरी लिफ्ट, छह मजदूर घायल:दो की हालत गंभीर, नीमच में वेल्डिंग कार्य के दौरान हुआ हादसा

Sun Jun 7 , 2026
नीमच। जिले के रामपुरा थाना क्षेत्र स्थित खिमला प्लांट के ग्रीनको प्रोजेक्ट में रविवार को एक दुर्घटना हो गई। प्लांट में ऊंचाई पर पाइपलाइन का काम कर रहे मजदूर लिफ्ट सहित नीचे गिर गए, जिससे छह मजदूर घायल हो गए। प्लांट कर्मचारी नीरज मीणा के अनुसार, मजदूर पाइपलाइन पर वेल्डिंग […]

You May Like