कोकिलाबेन हॉस्पिटल में पुलिस ने की मॉक ड्रिल

सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद कर आपाताकालीन स्थिति के लिए किया तैयार

इंदौर:शहर में सुरक्षा चाक-चौबंद रखने और किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए पुलिस ने कोकिलाबेन हॉस्पिटल में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया. इस अभ्यास के तहत लावारिस विस्फोटक सामग्री वाली वस्तु मिलने या किसी अन्य आपात स्थिति में सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन कैसे किया जाए, इसकी विस्तृत कार्रवाई का जीवंत अभ्यास किया गया.

मॉक ड्रिल का आयोजन पुलिस उपायुक्त आसूचना एवं सुरक्षा अंकित सोनी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुरक्षा प्रमोद सोनकर के मार्गदर्शन में किया. पुलिस की सुरक्षा शाखा एवं बीडीडीएस टीम ने असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर सुरक्षा अनिल कुमार मंडराह और बीडीडीएस प्रभारी खालिद मुश्ताक के नेतृत्व में सुरक्षा प्रबंधन का अभ्यास किया. इस दौरान पुलिस टीम ने हॉस्पिटल के सुरक्षा कर्मियों को किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक मिलने पर उचित सुरक्षा मानकों का पालन करने की प्रक्रिया समझाई.

हॉस्पिटल प्रबंधन और स्टाफ को आपातकालीन स्थितियों में त्वरित और प्रभावी निर्णय लेने की ट्रेनिंग दी गई. मॉक ड्रिल के अंत में पुलिस अधिकारियों ने हॉस्पिटल स्टाफ से बातचीत कर सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए. इस तरह के अभ्यास से संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने की तैयारियों को प्रभावी रूप से परखा जा सकता है. पुलिस का यह प्रयास शहर की सुरक्षा को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

Next Post

आईडीए को मिली एमआर 12 रेलवे की एनओसी

Fri Mar 28 , 2025
इंदौर:आईडीए को एमआर-12 ब्रिज की रेल विभाग से एनओसी मिल गई है. इसके साथ ही एमआर-12 पर रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण के टेंडर बुलाने का रास्ता साफ हो गया है. आईडीए उक्त ब्रिज को लेकर 85 करोड़ अनुमानित लागत मान रहा है.आईडीए को पश्चिम रेल मंडल द्वारा एमआर 12 पर […]

You May Like