डॉ यजुर्वेदी को डिप्टी चीफ वार्डन ऑफ सिविल डिफेंस की रेंक मिली

मंदसौर। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ गोविंद सिंह चौहान मंदसौर द्वारा बताया गया की डिविजनल कमांडेंट होमगार्ड से प्राप्त निर्देश पर डॉ हिमांशु यजुर्वेदी को राज्य होमगार्ड प्रशिक्षण केंद्र, भोपाल में एक सप्ताह के नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन विषय पर मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण पूर्ण करने के पश्चात उप पुलिस महानिरीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल के द्वारा प्रमाण पत्र प्रदाय किया गया। इसी क्रम में जिला कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के द्वारा आज स्वास्थ्य विभाग में सेवारत डॉ हिमांशु यजुर्वेदी को सम्मानित कर उनको डिप्टी चीफ वार्डन ऑफ सिविल डिफेंस की रेंक पहनाई है। स्वास्थ्य विभाग मंदसौर के विगत 60 वर्ष के इतिहास में और इस प्रशिक्षण में मध्य प्रदेश के सभी प्रतिभागियों में डॉ हिमांशु यजुर्वेदी पहले ऐसे चिकित्सक प्रतिभागी है जिनको यह अवसर और मानद रेंक प्राप्त हुआ है, डॉ यजुर्वेदी वर्ष 2017 से इस कार्य में संलग्न है।

Next Post

नर्सिंग छात्राओं ने डाक्टर पर लगाया गंदा व्यवहार का आरोप,डीन ने गठित की जांच टीम

Mon Jul 7 , 2025
रीवा। श्यामशाह चिकित्सा कालेज से सम्बद्ध शासकीय नर्सिंग कालेज की छात्राओ ने ईएनटी विभाग में पदस्थ डाक्टर पर गलत हरकत करने का आरोप लगाया है. नर्सिंग की 80 छात्राओं ने प्रताडऩा का आरोप लगाते हुए प्राचार्य एवं डीन से लिखित शिकायत की थी. जिसके बाद कालेज प्रबंधन ने छात्राओ की […]

You May Like