भिंड की सिंध नदी में बाढ़ आने से तीन लोगों की मौत

भिंड: भिंड में सिंध नदी का जलस्तर देर रात्रि एकदम से बढ़ गया है। नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। सिंध नदी के पानी ने रौन क्षेत्र के इंदुर्खी गांव के एक पुरा को घेर लिया है। पुलिया पर दस फीट पानी आने से एक युवक बह गया जिससे उसकी मौत हो गई। इधर बिलाव गांव के नजदीक पानी आने से मंदिर का पुजारी पानी में फंस गया। रेस्क्यू दल ने पुजारी को सुरक्षित निकाला। वहीं गोरमी तहसील के ग्राम लिलोई पंचायत श्यामपुरा में दो सगे भाइयों की डूबने से जान चली गई, जबकि चचेरे भाई को बचा लिया गया।
शिवपुरी क्षेत्र में मोहिनी सागर डैम में जलस्तर बढ़ने से पानी लगातार छोड़ा जा रहा है। मोहिनी ​पिकअप वियर से करीब साढ़े नौ हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। इससे ​सिंध नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच गया है। भिंड के मेंहदा घाट पर सिंध का जलस्तर 122 मीटर बताया गया है, जो खतरे के निशान से दो मीटर ऊपर है। अचानक पानी नदी में बढ़ने से कई गांव के नजदीक तक पानी पहुंच गया है। आज रात में इंदुर्खी गांव के नजदीक छह सौ आबादी का पुरा पानी से घिर गया। यहां पुलिया पर करीब दस फीट पानी आ गया। गांव से बड़ी तादाद में सुरक्षित स्थान के लिए पलायन हो रहा है।

Next Post

पेंशन प्रकरण लंबित रहने पर अधिकारियों का वेतन रोका जाएगा

Wed Jul 30 , 2025
रीवा:रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने संभागीय टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन, एक पेड़ माँ के नाम, ई आफिस, लंबित विधानसभा के प्रश्नों, संभागीय समीक्षा बैठक के लंबित एटीआर बिन्दुओं की विस्तार से समीक्षा की.कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में श्री जामोद ने निर्देश दिए कि पेंशन प्रकरण […]

You May Like