76वें गणतंत्र दिवस, 2025 पर आईटीबीपी के 16 पदाधिकारियों को पदकों से अलंकृत किए जाने की घोषणा

नई दिल्‍ली, 25 जनवरी, 2025:- भारत-तिब्‍बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के 16 पदाधिकारियों को 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पदकों से विभूषित किए जाने की घोषणा की गई है। इनमें से 03 को विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति पदक एवं 13 पदाधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदकों से अलंकृत किया गया है।

(क) विशिष्‍ट सेवा के लिए राष्‍ट्रपति पदक से विभूषित किए गए 03 पदाधिकारियों के नाम निम्‍नानुसार हैं :-
1. श्री क्‍ले खोंगसाई, महानिरीक्षक
2. श्री संजय कुमार कोठारी, उप महानिरीक्षक (जीडी)
3. श्री सुदेश कुमार राना, द्वितीय कमान (जीडी)
(ख) सराहनीय सेवा के लिए पदक से विभूषित किए गए 13

पदाधिकारियों के नाम निम्‍नानुसार हैं :-
1. श्री मनु महाराज, उप महानिरीक्षक
2. श्री इन्‍दु भूषण झा, उप महानिरीक्षक (जीडी)
3. श्री चन्‍दन सिंह भण्‍डारी, सेनानी (जीडी)
4. श्री संजय कुमार, सेनानी (जीडी)
5. श्री शोभन सिंह राणा, सेनानी (जीडी)
6. श्री रामबीर सिंह, सहायक सेनानी (राजभाषा)
7. श्री बालक राम डोगरा, सहायक सेनानी (स्‍टाफ ऑफिसर)
8. श्री ज्ञानेन्‍द्र कुमार भारद्वाज, निरीक्षक (सी०एम०)
9. श्री कृष्‍ण चन्‍द, निरीक्षक(जीडी)
10. श्री सतेन्‍द्र सिंह रावत, निरीक्षक(जीडी)
11. श्री घारू राम, सहायक उप निरीक्षक (जीडी)
12. श्री राकेश नेगी, सहायक उप निरीक्षक (जीडी)
13. श्री सतीश कुमार, हैड कॉस्‍टेबल(जीडी)

महानिदेशक, भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस और समस्‍त बल परिवार ने सभी पदक प्राप्‍तकर्ताओं को शुभकामनाएं दी हैं।

Next Post

भोपाल के रवींद्र भवन लोकरंग महोत्सव 26 जनवरी से

Sat Jan 25 , 2025
भोपाल, 25 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित रवींद्र भवन के परिसर में संस्कृति विभाग की जनजातीय लोक कला एवं बोली विकास अकादमी द्वारा गणतंत्र के 40वें लोकोत्सव ’लोकरंग’ का आयोजन 26 से 30 जनवरी तक होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्यपाल मंगुभाई पटेल लोकरंग महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। […]

You May Like