
छिंदवाड़ा। आईपीएल क्रिकेट का सीजन अब अपने चरम पर है। ऐसे में सटोरि भी सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में छिंदवाड़ा पुलिस भी लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी प्रकार कुंडीपुरा पुलिस ने भी आईपीएल क्रिकेट सट्टे पर प्रभावी कार्यवाही की है। कुंडीपुरा पुलिस में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके पास से ऑनलाइन आईडी सहित चार मोवाइल एवं 40000 नगदी एवं लाखों रुपए का हिसाबकिताब बरामद किया है। जानकारी में कोतवाली थाना प्रभारी मनोज कुमार बघेल ने बताया कि नरसिंहपुर रोड जनपद ऑफिस के पास मोबाइल फोन के माध्यम से विकास उर्फ विक्की पिता वसंत पांडे उम्र 50 साल निवासी नई आबादी मोबाइल फोन के माध्यम से क्रिकेट सट्टा की मास्टर आईडी से सट्टा खिलाकर आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था। पुलिस द्वारा जॉब आरोपी विकास से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि कि यह मास्टर आईडी उसे प्रतीक उर्फ मुन्नू चांडक निवासी शुभालय कॉलोनी द्वारा दी गई थी। जिस पर वह 5 प्रतिशत कमीशन पर काम कर रहा था। जिसके बाद कुंडीपुरा पुलिस ने प्रतीक और विक्की चांडक को भी घेराबंदी कर पकड़ा प्रतीक ने पूछताछमें बताया कि उसने यह आईडी सिवनी से 10 प्रतिशत कमीशन पर ली है। वहीं इस घटना में संलिप्त एक आरोपी फरार बताया जा रहा है।
