
भोपाल: राजधानी भोपाल के इतवारा क्षेत्र में गुरुवार एक घर के अंदर सिलेंडर फटने की घटना सामने आई है। यह हादसा इतवारा के छे कोड़ी मंदिर के पास इस्लामपुरा में हुआ।घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग तुरंत हरकत में आया और मौके पर आधा दर्जन गाड़ियां भेजी गईं। फायरकर्मी तेजी से आग पर काबू पाने की कोशिश कर आग पर काबू पाया इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की कोई सूचना नहीं मिली है।
