निगमायुक्त ने ई-चार्जिंग स्टेशन, सीएनजी प्लांट, एबीसी सेंटर, आईएसबीटी, वेस्ट टू वंडर पार्क एवं चिड़ियाघर का किया निरीक्षण

ग्वालियर। नगर निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी ने शनिवार को नगर निगम द्वारा संचालित एवं निर्माणाधीन विभिन्न विकास कार्यों तथा महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थलों पर पहुंचकर कार्यों की प्रगति एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निगम आयुक्त ने सभी कार्यों में गुणवत्ता, समयबद्धता एवं बेहतर व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।

निगमायुक्त चौधरी ने सर्वप्रथम रमउआ स्थित निर्माणाधीन ई-चार्जिंग बस स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने चार्जिंग स्टेशन की निर्माण एवं संचालन संबंधी व्यवस्थाओं की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने चार्जिंग स्टेशन के पीछे नगर निगम द्वारा चलाए गए पौधारोपण अभियान का अवलोकन किया। उन्होंने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखरेख की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही निगमायुक्त ने रमउआ डैम पर किए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी अवलोकन किया। उन्होंने प्रस्तावित एवं किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए स्थल को और अधिक आकर्षक एवं जनोपयोगी बनाने के संबंध में अधिकारियों से चर्चा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*गौ पूजन कर किया गौशाला का निरीक्षण, देखा सी एन जी प्लांट*

निगमायुक्त चौधरी लाल टिपारा गौशाला पहुंचे, जहां उन्होंने निर्मित सीएनजी प्लांट का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने प्लांट की कार्यप्रणाली, क्षमता एवं विभिन्न व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने प्लांट से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाओं को बेहतर करने के निर्देश दिए। इसके पश्चात उन्होंने आदर्श गौशाला का भ्रमण किया तथा गौ पूजन कर गौशाला की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौवंश के रख-रखाव, स्वच्छता एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

*एबीसी सेंटर पर ली डॉग के वैक्सीनेशन की जानकारी*

निगमायुक्त ने इसके बाद बिरला नगर पुल के नीचे संचालित एबीसी डॉग सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए इसकी क्षमता, प्रतिदिन किए जाने वाले वैक्सीनेशन तथा अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही उन्होंने लक्ष्मीगंज स्थित दूसरे एबीसी सेंटर की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की और दोनों केंद्रों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए।

Next Post

2350 किमी दूर बेंगलुरु के अवल्लाहल्ली से नाबालिग बालिका की दस्तयाबी

Sat Aug 29 , 2026
सीधी। सतत निगरानी, तकनीकी साक्ष्यों और पुलिस टीम की अथक मेहनत से 7 माह से लापता 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को बेंगलुरु (कर्नाटक) से सुरक्षित दस्तयाब किया गया। अमिलिया पुलिस टीम ने 2350 किमी दूर बेंगलुरु के अवल्लाहल्ली से नाबालिग बालिका की दस्तयाबी की। पुलिस के अनुसार थाना अमिलिया में […]

You May Like