
रीवा, रीवा जिले के गुढ़ तहसील क्षेत्र में पट्टे की जमीन पर अडानी कंपनी द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर विवाद सामने आया है. आरोप है कि प्रशासनिक अमले की मौजूदगी में कंपनी का काम कराया जा रहा है, जहां स्थानीय जमीन धारक देशराज मिश्रा अपनी कृषि भूमि पर सुनसान पहाड़ पर धरने पे बैठ गए है.
आरोप है कि आराजी नंबर 1162/1/2/6 का कुल रकबा 0.5610 हेक्टेयर और आराजी नंबर 1158/2 का रकबा 0.1090 हेक्टेयर उनके पिता कृष्णकांत मिश्रा के नाम पर दर्ज है. जहां धरना में बैठे जमीनधारक के द्वारा विरोध किया जा रहा है. अपनी जमीन को बचाने के लिए विरोध कर रहे लोगों ने रात के अंधेरे में जमीन पर करीब 2 फीट गहरे गड्ढे में बैठकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनकी पट्टे की जमीन पर उनकी सहमति और अधिकारों की अनदेखी करते हुए काम कराया जा रहा है. जमीन पर अडानी कंपनी द्वारा कथित रूप से अवैध तरीके से हाइटेंशन विद्युत तार एवं टावर लगाए जाने के विरोध में गुरुवार दोपहर 2 बजे से अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया. भीषण बरसात के बीच शुरू हुए इस धरने में प्रदर्शनकारी ने अन्न-जल त्यागने का ऐलान किया है. प्रदर्शनकारी का आरोप है कि उसकी जमीन पर बिना उचित सहमति और वैधानिक प्रक्रिया पूरी किए हाइटेंशन लाइन एवं टावर लगाए जा रहे हैं. आरोप है कि गुढ़ क्षेत्र के तहसीलदार, नायब तहसीलदार और मौके पर एसडीएम मौजूद थे जहा उनकी मौजूदगी में ही कंपनी के लोगों कर्मचारियों ने उन पर दबाव बनाने और जबरदस्ती करने का प्रयास किया लेकिन किसान ने कड़ा रुख दिखाते हुए उक्त जमीन पर धरने पर बैठ गया.
