चोटिल एएम गजनफर आईपीएल से हुये बाहर

मुंबई 16 फरवरी (वार्ता) अफगानिस्तान के ऑफ स्पिन गेंदबाज एएम गजनफर चोट के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 से बाहर हो गये हैं।

मुम्बई इंडियंस (एमआई) ने गजनफर दो करोड़ रूपये में खरीदा था। आईपीएल में अब उनकी जगह हमवतन ऑफ स्पिनर मुजीब-उर-रहमान को टीम में जगह दी है।

मुजीब इससे पहले पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के लिए तीन और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल एक सीजन में खेल चुके हैं और उनके नाम 19 आईपीएल मैचों में 19 विकेट हैं। वह आईपीएल में चार साल बाद खेलेंगे। आईपीएल 2018 पीबीकेएस की ओर से खेलते हुए 11 मैचों में मात्र 6.99 की इकॉनमी से रन देते हुए 20.64 की औसत और 17.7 के स्ट्राइक रेट से 14 विकेट लिए थे। हालांकि 2021 में एसआरएच के लिए उन्हें पूरे सत्र में एक मैच में मौका मिला और उन्होंने अपने चार ओवरों के स्पेल में 29 रन देते हुए दो विकेट लिए थे।

उल्लेखनीय है कि मुजीब को भी गजनफर की ही तरह मुंबई इंडियंस से दो करोड़ रूपये मिलेंगे। चोट के कारण इससे पहले गजनफर चैंपियंस ट्रॉफी से भी बाहर हो गये थे।

Next Post

प्रसिद्ध तेलुगु अभिनेत्री और निर्माता कृष्णावेनी का निधन

Sun Feb 16 , 2025
हैदराबाद, 16 फरवरी (वार्ता) प्रसिद्ध तेलगू अभिनेत्री और निर्माता चित्तजल्लू कृष्णावेनी का रविवार सुबह हैदराबाद के फिल्म नगर स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। वह 102 वर्ष की थीं। आंध्र प्रदेश के पश्चिमी गोदावरी जिले के पांगिडी में 24 दिसंबर, 1921 को जन्मी कृष्णावेनी ने फिल्मों में आने से […]

You May Like