कुएं से बरामद हुआ 20 दिन से लापता युवक का शव

चितरंगी। गढ़वा थाना क्षेत्र के ग्राम लमसरई में 20 दिनों से लापता युवक का शव आज दिन शुक्रवार को एक कुएं से बरामद होने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछतांछ की, जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि युवक की मौत हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से हुई थी।

जानकारी के अनुसार युवक 28 फरवरी से लापता था। परिजनों ने 1 मार्च को गढ़वा थाना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद से पुलिस लगातार युवक की तलाश में सर्चिंग अभियान चला रही थी, लेकिन लंबे समय तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। इसी बीच ग्रामीणों के बीच उठ रहे संदेह के आधार पर पुलिस ने जांच तेज की। पुलिस अनुविभागीय अधिकारी चितरंगी राहुल कुमार सैयाम के नेतृत्व में टीम गठित की गई, जिसमें गढ़वा निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी, चितरंगी थाना प्रभारी सुधेश तिवारी, नवानगर थाना टीआई अनिल पटेल, महिला निरीक्षक आराधना सिंह परिहार के साथ एफएसएल टीम बैढ़न और रीवा की टीम भी शामिल रही। जांच के दौरान पुलिस ने संदेह के आधार पर रामविलास साकेत पिता कन्हैया साकेत निवासी डीघवार और अवधलाल उर्फ फोड़े साकेत निवासी नेवारी को हिरासत में लिया।

जंगली जानवरों को मारने फैलाया था करंट

पूछतांछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेत में हाई वोल्टेज करंट की अवैध लाइन बिछाई थी। 28 फरवरी को युवक शौच के लिए खेत की ओर गया था, जहां वह करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को छुपाने के लिए आरोपियों ने शव को अपने घर के पास स्थित कुएं में फेंक दिया। करीब 20 दिनों तक चली गहन जांच और सर्चिंग के बाद पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए कुएं से शव बरामद कर लिया है। तीनों संदेहियों को हिरासत में लेकर गहन पूछतांछ की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

Next Post

संजय गांधी के आईसीयू में शार्ट सर्किट से मचा हडकम्प

Fri Mar 20 , 2026
रीवा। संजय गांधी अस्पताल के तीसरे माले पर स्थित आईसीयू में एक बार फिर शॉर्ट सर्किट से आग लगने की घटना हुई है. इस दौरान मरीज सहित उनके अंडेडरों के बीच भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई थी हालांकि समय रहते हैं आग पर काबू पा लिया गया इससे कोई […]

You May Like