सिंगरौली । एनसीएल ने अपनी सीएसआर पहल के अंतर्गत जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।इस क्रम में एनसीएल ने जिला चिकित्सालय बैढ़न में ब्लड बैंक की स्थापना के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए 5 नवंबर को जिला प्रशासन, सिंगरौली के साथ समझौता ज्ञापन एमओयू पर हस्ताक्षर किए। जिला कलेक्टर कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एनसीएल की ओर से महाप्रबंधक राजीव रंजन तथा जिला चिकित्सालय की सिविल सर्जन डॉ. कल्पना रवि ने एमओयू पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कलेक्टर अंकित अस्थाना मौजूद रहे। कार्यक्रम में जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों के साथ एनसीएल की ओर से अभिषेक कुमार एवं पारुल यादव प्रबंधक भी मौजूद रहे। साथ ही मौजूदा भवन का नवीनीकरण एवं आवश्यक सुधार कार्य भी कराया जाएगा। इस पूरी परियोजना पर लगभग 1.16 करोड़ की राशि व्यय की जाएगी।
Next Post
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर, दर्दनाक सड़क हादसे में 12 यात्रियों की मौत तथा 32 घायल
Sat Nov 7 , 2026
लाहौर, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से एक बड़े सड़क हादसे की दुखद खबर सामने आई है। लाहौर शहर से लगभग 200 किलोमीटर दूर स्थित पाकपट्टन के देपालपुर रोड पर एक यात्री बस और ट्रक की सीधी भिड़ंत में 12 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 32 अन्य यात्री गंभीर […]

You May Like
-
1 year ago
नागर घाट पर खंडवा का युवक डूबा,तलाश जारी
-
1 year ago
मुरैना में फायरिंग, पथराव और लाठियां चलीं
-
2 years ago
कल से आदिवासी अंचलों में भगोरिया की धूम