नयी दिल्ली, 27 नवंबर (वार्ता) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) ने 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक चलने वाले लोकसभा की आगामी विशेष बैठक के दौरान सदन में अपने सभी सदस्यों की अनिवार्य हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए शुक्रवार को ‘तीन-लाइन व्हिप’ जारी किया।
पार्टी के मुख्य सचेतक और महाराष्ट्र के शिरूर से लोकसभा सांसद डॉ. अमोल रामसिंह कोल्हे के जारी इस व्हिप में कहा गया है कि सोमवार, 30 नवंबर से शुक्रवार, 4 दिसंबर, 2026 तक लोकसभा में अत्यंत महत्वपूर्ण विधायी कार्य (बिजनेस) लिए जाने हैं।
अधिसूचना में पार्टी के सभी लोकसभा सदस्यों से अनुरोध किया गया है कि वे उक्त अवधि के दौरान बिना किसी चूक के सदन में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें और पार्टी के रुख का समर्थन करें। मुख्य सचेतक ने इसे ‘अति महत्वपूर्ण’ मानने का निर्देश दिया है।

