किसानों ने की अतिवृष्टि से प्रभावित फसल मुआवजे की मांग

दोराहा। क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण सोयाबीन की फसल को हुए नुकसान के मुआवजे और बीमा राशि का समय पर भुगतान कराने की मांग को लेकर किसान संघ ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा. किसानों ने प्राकृतिक आपदा से प्रभावित फसल का सर्वे कराकर शीघ्र राहत दिलाने की मांग की. जनपद सदस्य रमेश लोधी के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर सोयाबीन फसल का मुआवजा एवं बीमा राशि दिलाने की मांग की. किसानों ने कहा कि अतिवृष्टि से फसल को नुकसान हुआ है, जिससे उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है. इसके अलावा सिंचाई के लिए किसानों को दिन में 10 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की मांग भी की गई. किसानों ने प्रशासन से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपेक्षा जताई.

 

Next Post

रुणीचा धाम में बाबा रामदेव दशमी पर उमड़ा सैलाब

Tue Sep 22 , 2026
इछावर। नगर के रुणीचा धाम में  बाबा रामदेव जी दशमी की परंपरा के तहत सोमवार को धार्मिक आयोजन हुआ.  नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के विभिन्न अंचलों के साथ ही देश के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुणीचा धाम पहुंचे. रुणीचा धाम मंदिर प्रांगण मुकातीपुरा से बाबा रामदेव […]

You May Like