रुणीचा धाम में बाबा रामदेव दशमी पर उमड़ा सैलाब

इछावर। नगर के रुणीचा धाम में  बाबा रामदेव जी दशमी की परंपरा के तहत सोमवार को धार्मिक आयोजन हुआ.  नर्मदापुरम, भोपाल, इंदौर सहित प्रदेश के विभिन्न अंचलों के साथ ही देश के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु रुणीचा धाम पहुंचे. रुणीचा धाम मंदिर प्रांगण मुकातीपुरा से बाबा रामदेव जी की निशान यात्रा एवं चल समारोह प्रारंभ हुआ. यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जुम्मा चौक, मुख्य पांच चौराहा, पिंजार पुरा, खेड़ीपुरा, बाल विहार, पुराना बस स्टैंड एवं वर्मा चौक क्षेत्र से होकर पुन: रुणीचा धाम पहुंची. नगरवासियों ने जगह-जगह निशान यात्रा का स्वागत किया. इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी ग्रहण की.  दशमी के आयोजन में दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं की मौजूदगी से दिन भर धार्मिक एवं भक्तिमय माहौल बना रहा.

 

Next Post

जैन समाज ने श्रद्धा से मनाया धूप दशमी पर्व

Tue Sep 22 , 2026
शाहगंज। जैन समाज के दस दिवसीय पर्वाधिराज दसलक्षण पर्व के चलते श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिदिन भगवान का अभिषेक, पूजन एवं विभिन्न विधान आयोजित किए जा रहे हैं. रात्रि में आरती, शास्त्र-वाचन, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है. धूप दशमी के अवसर पर जैन समाज […]

You May Like