जैन समाज ने श्रद्धा से मनाया धूप दशमी पर्व

शाहगंज। जैन समाज के दस दिवसीय पर्वाधिराज दसलक्षण पर्व के चलते श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में प्रतिदिन भगवान का अभिषेक, पूजन एवं विभिन्न विधान आयोजित किए जा रहे हैं. रात्रि में आरती, शास्त्र-वाचन, प्रवचन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है.

धूप दशमी के अवसर पर जैन समाज के लोगों ने मंदिरों में पहुंचकर भगवान को धूप अर्पित की. इसे धूप खेवन भी कहा जाता है. धूप अर्पित करने से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण सुगंधित हो उठा. समाजजनों ने धार्मिक अनुष्ठानों में शामिल होकर सुख-शांति एवं मंगल की कामना की. पर्व को लेकर नगर के जैन समाज में विशेष उत्साह दिखाई दे रहा है.

 

Next Post

समाजसेवी राठौर को लोगों ने दी श्रद्धांजलि

Tue Sep 22 , 2026
आष्टा। समाजसेवी एवं उद्योगपति तथा मां वैष्णवी ग्रुप के संचालक देवकरण राठौर एवं वीरेंद्र राठौर के पिता स्वर्गीय लाभमल राठौर के निधन पर उनके अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए समाजजन, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक पहुंचे. स्वर्गीय लाभमल राठौर के अंतिम दर्शन सुभाष नगर स्थित तक्षशिला […]

You May Like