आष्टा। समाजसेवी एवं उद्योगपति तथा मां वैष्णवी ग्रुप के संचालक देवकरण राठौर एवं वीरेंद्र राठौर के पिता स्वर्गीय लाभमल राठौर के निधन पर उनके अंतिम दर्शन एवं श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए समाजजन, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, रिश्तेदार एवं शुभचिंतक पहुंचे. स्वर्गीय लाभमल राठौर के अंतिम दर्शन सुभाष नगर स्थित तक्षशिला स्कूल के पास उनके निवास पर रखे गए. इस दौरान उज्जैन अपर कलेक्टर राजेश राठौर ने भी पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. स्वर्गीय लाभमल राठौर रामचंद्र राठौर के बड़े भाई तथा देवकरण राठौर, फूलसिंह राठौर, वीरेंद्र राठौर एवं धर्मेंद्र राठौर के पूज्य पिता थे. वहीं बंशीलाल, धनसिंह, भैरूसिंह, राजेंद्र, मुकेश, शंकर एवं अखलेश राठौर के काकाजी तथा जितेंद्र राठौर, पत्रकार दीपक राठौर, निर्मल, निलेश, राजा, वेद, शिवांश, विमल, हिमांशु, दिव्यांशु, प्रियांशु, लड्डू, सुनील, विजय, गोलू, अंकित, अजय, विशाल, विक्की, नीरज एवं पिंकेश राठौर के दादाजी थे. अंतिम दर्शन के दौरान णमान्य नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
