तीसरे दिन मिला मासूम विराज का शव, मृतकों की संख्या हुई 10, तीन अब भी लापता

जबलपुर। बरगी बांध क्रूज हादसे का शिकार हुआ विराज सोनी 6 वर्ष का शव तीसरे दिन शनिवार मिल गया है। सर्च अभियान के दौरान एक और शव की मिलने के संकेत है, जिसकी बरामदगी के लिए टीम जुटी है। हादसे में अब तमिल 5 वर्ष, कामराज, मयूरम 9 वर्ष लापता है ।

जानकारी के अनुसार बरगी बांध में गुरुवार शाम तेज आंधी चलने से खमरिया टापू के पास पर्यटकों से भरा क्रूज डूबने के बाद लापता चार लोगों की तलाश शनिवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई सेना, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें नौकाओं की मदद से तलाश की जा रही है सेना के अंडरवाटर ड्रोन से भी सर्चिंग चली। दस टीमें तलाश में जुटी रहीं। इस दौरान देर शाम विराज सोनी का शव मिला जबकि एक अन्य शव मिलने के भी संकेत मिले है। फिलहाल बरामदगी के प्रयास जारी है। मृतकों की संख्या 10 पहुंच गई है।

Next Post

मुम्बई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Sat May 2 , 2026
चेन्नई, 02 मई (वार्ता) मुम्बई इंडियंस ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 44वें मुकाबले में टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। आज यहां मुम्बई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के […]

You May Like