यूरिया खाद की जद्दोजहद: किसानों की दिन का चैन, रात की नींद हराम

रायसेन:जिले में यूरिया खाद का संकट खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।यूरिया उवर्रक की जद्दोजहद में किसानों का दिन का चैन और रात की नींद हराम हो रही है।
इधर उपसंचालक कृषि अधिकारी केवी भगत ने कहा कि जिले में यूरिया की किल्लत नहीं होने देंगे।जिले में निजी विक्रेताओं के यहां कृषि विस्तार अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उनकी निगरानी में ही उर्वरकों का विक्रय किया जा रहा है।

जिले में कहीं भी निर्धारित दर से अधिक कीमत पर विक्रय करने या अन्य उर्वरकों की टैगिंग करते पाए जाने पर तत्काल कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। जिले में अभी इस वर्ष कार्यवाही करते हुए कालाबाजारी, अवैध परिवहन एवं अवैध भंडारण पर पांच एफआईआर दर्ज कराई गई है। 13 लाइसेंस निरस्त एवं 14 लाइसेंस निलंबित किए गए हैं।
यूरिया की जद्दोजहद में किसानों के दिन का चैन और रात की नींद खत्म हो गई है। किसान मार्केटिंग वितरण केंद्र और सहकारी समिति की कतार में नजर आ रहा है। खाद वितरण गोदाम सलामतपुर कृषि मंडी रायसेन की एमपी एग्रो समेत अन्य केन्द्रों पर प्रशासन की निगाहें रहीं। अधिकारियों ने ड्यूटी की। प्रशासन ने दो दिन में अभी रेलवे रैक से चार हजार मीट्रिक टन खाद आने की उम्मीद है।
सुबह से लाइन लगाकर खड़े किसान, कहा- प्रशासन को करना चाहिए इंतजाम
इस समय मार्केटिंग सोसाइटी के वितरण केंद्र और जिला विपणन एमपी एग्रो की खाद गोदाम गल्ला मंडी में हम और दूसरे किसान आए। जितना खाद मिलना चाहिए था, उतना नहीं मिली। इससे किसानों में असंतोष का वातावरण है।हरनाम सिंह जाट किसान
किसान काफी समय से यूरिया का इंतजार कर रहे थे। आज जब खाद मिल रहा है, तो काफी भीड़ है। किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद दिया जाना चाहिए।जगदीश गौर किसान परसौरा
यदि ये यूरिया स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो जाती तो हमें मार्केटिंग सोसाइटी में नहीं आना पड़ता। फिलहाल लाइन में खड़े हैं। कब नंबर आएगा। किसानों का जीवन यही है।रमेश लोधी हरिनगर
हम सुबह गांव से यूरिया के निकले हैं। न भूख की चिंता और प्यास लग रही है। बस यूरिया मिल जाए तो हमारी फसल बच जाए। इस भावना को लेकर आए हैं।शेर सिंह लोधी कानपोहरा
फसल को रफ्तार देने यूरिया की जरूरत है। वहां नहीं मिल रहा था, इसीलिए भूखे-प्यासे ही चले आए। आखिर यही हमारी रोजी रोटी है। इसके बिना खेती कैसे होगी।- चरण सिंह धुर्वे रतनपुर
पिछले तीन दिन से सोसाइटी खुलने की राह देख रहे थे। यहां पानी और छांव का इंतजाम होना चाहिए। यूरिया के लिए प्रशासन के इंतजाम हो तो तकलीफ नहीं होगी।- शांति बाई,कुशवाहा खरगावली

Next Post

WI vs AUS: टिम डेविड के 'तूफानी' शतक से वेस्टइंडीज पस्त, 11 छक्के और 6 चौकों के साथ ऑस्ट्रेलिया के लिए बनाया सबसे तेज़ T20I सेंचुरी का रिकॉर्ड

Sat Jul 26 , 2025
37 गेंदों पर जड़कर इतिहास, जोश इंग्लिस का रिकॉर्ड तोड़ा, वेस्टइंडीज को 215 रनों के लक्ष्य का पीछा करने में मिली करारी हार, सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया का कब्जा सेंट किट्स, 26 जुलाई 2025 वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे T20I मैच में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज टिम डेविड ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से इतिहास […]

You May Like